YRKKH Spoiler 12 July: एक्स पति अरमान संग रोमांस करेगी अभिरा, अंशुमन के पीठ पीछे होगी चूर

YRKKH Spoiler 12 July: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा कि नशे में धूत होके अरमान अभिरा के करीब आएगा और दोनों रोमांस करेंगे। दूसरी तरफ कृष को अरमान पर शक हो गया है कि वो इस घर में दोबारा किसी मकसद से आया है।

YRKKH Spoiler 12 July: टीवी दुनिया का सबसे पसंद किया जाने वाला शो कहलाने वाला 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों दर्शकों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। कहानी को देखने में दर्शकों को काफी मजा आ रहा है। कल के एपिसोड में अभीर शादी का वेन्यू बदलकर गोएनका हाउस कर देता है। घर में शादी की तैयारी अभिरा की पसंद से होती है तो ये देख तान्या जल जाएगी। दूसरी तरफ अरमान कृष और अंशुमन को सप्राइज़ बैचलर पार्टी देता है ताकि वो घर से पोद्दार फर्म और हाउस के पेपर्स निकाल सके। टेली टॉक की इस वीडियो में जाने आज क्या होगा।

yeh rishta kya kehlata hai

Image Source: Jiohotstar

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत कृष से होगी जो अरमान से पूछेगा कि वो हॉल में क्या कर रहा है। अरमान बताएगा कि गेस्ट कृष को ढूंढ रहे हैं इसलिए वो यहाँ ढूंढते ढूंढते आया। बैचलर पार्टी में कृष अरमान और अंशुमन का डांस फेस ऑफ कराएगा। दोनों ही एक दूजे को टशन दिखाते हुए डांस करेंगे। इस दौरान कृष को शक है कि अरमान कुछ छुपा रहा है। ऐसे में सच बाहर निकालने के लिए वो अरमान की फ्रूट ड्रिंक में शराब मिला देगा जिसे अरमान के साथ साथ अंशुमन भी पिएगा। अभिरा अंशुमन को ढूँढने के लिए घर से बाहर निकलेगी लेकिन उसे अरमान मिल जाएगा। अरमान नशे में चूर होकर अभिरा को अपनी ओर खींचेगा और उसके साथ रोमांस करेगा। अभिरा और अरमान करीब आकार एक दूजे को महसूस करते हैं। तभी अरमान के साथ साथ अंशुमन भी अभिरा को दिल की बात बताते हुए 'आइ लव यू कहेगा'।

End of Feed