टीवी मसाला

Silaa फिल्म में विलेन बन आतंक फैलाएंगे Karan Veer Mehra, फर्स्ट लुक शेयर कर बोले- खौफ का नया नाम 'जेहराक'

Karan Veer Mehra First Look From Silaa: टीवी के मशहूर एक्टर करण वीर मेहरा अपनी एक्टिंग से अब बॉलीवुड में झंडे गाड़ने के लिए तैयार हैं। करण वीर मेहरा ओमंग कुमार की अपकमिंग मूवी 'सिला' में नजर आने वाले हैं। खास बात तो यह है कि इस मूवी से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

Image

फोटो क्रेडिट- करण वीर मेहरा इंस्टाग्राम

Karan Veer Mehra First Look From Silaa: टीवी के मशहूर एक्टर करण वीर मेहरा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। करण वीर मेहरा ने डेली सोप में तो हाथ आजमाया ही, साथ ही 'खतरों के खिलाड़ी 14' और 'बिग बॉस 18' जैसे रियलिटी शोज में जीत भी दर्ज की। वहीं अब करण वीर मेहरा बॉलीवुड की दुनिया में धाक जमाने के लिए तैयार हैं। करण जल्द ही ओमंग कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सिला' में नजर आने वाले हैं। खास बात तो यह है कि करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का फिल्म से जुड़ा फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है, जिसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। इस मूवी में करण वीर मेहरा विलेन के रोल में नजर आएंगे, वहीं उनका फर्स्ट लुक भी विलेन के हिसाब से बेहद खतरनाक है।

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) फिल्म 'सिला' के फर्स्ट लुक में खूनम-खून, हाथ में तलवार लिये दहाड़ते हुए दिखाई दिये। फिल्म में उनका नाम 'जेहराक' होने वाला है। अपने फर्स्ट लुक को साझा करते हुए करण वीर मेहरा ने लिखा, "खुद की खुदा, खुद ही इंसाफ। खौफ का नया नाम- जेहराक।" करण वीर मेहरा के इस लुक की तारीफ करते हुए लोग भी नहीं थक रहे हैं। शिल्पा शिरोडकर ने लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, "प्यार, प्यार और सिर्फ प्यार मेरे करण। आपके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। ये तो बस शुरुआत है।" मौनी रॉय ने लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, "शानदार।" वहीं एक्ट्रेस सिंपल कौल ने कमेंट किया, "वाह, बधाई हो। खतरनाक लुक।"

बता दें कि इस फिल्म में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) बॉलीवुड एक्ट्रेस सादिया खतीब और एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन करण के लुक ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article