YRKKH Spoiler 12 December: अभिरा-अरमान का तलाक कराएगा मनीष, रुही से मुंह मोड़ने लगा खुद का बच्चा

YRKKH Spoiler 12 December: राजन शाही के सीरियल ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था कि अभिरा दक्ष को चुराकर भाग जाती है। रुही अपनी ही छोटी बहन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा देती है। आज कहानी में क्या देखने को मिलेगा पढ़िए ये रिपोर्ट।

YRKKH Spoiler 12 December: स्टार प्लस के मशहूर सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में की कहानी दिन पर दिन चटपटी होती जा रही है। हाल ही में आई टीआरपी लिस्ट में शो 2.4 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। अनुपमा और अन्य टॉप सीरियल को पछाड़ते हुए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' दर्शकों की स्क्रीन्स पर गदर काट रहा है। जैसा कि कल देखने को मिला था कि अभिरा रुही का बच्चा चुराकर भाग जाती है। रुही अरमान का गिरेबान पकड़ उसे धमकी देती है और अपने ससुर माधव को अभिरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 12 December

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में देखने को मिलेगा कि रुही रोहित से कहती है किवो टीवी पर न्यूज चलाए कि अभिरा को ढूँढने वाले को इनाम दिया जाएगा। कुछ गुंडे अभिरा को बच्चा चोर समझ दक्ष को छीनने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान अरमान वहां पहुंच गुंडों को पीटकर उनकी धुलाई करता है। अभिरा को इस बात का एहसास हो जाता है की दक्ष उसका बीएसपी नहीं है और वो उसे रुही को लौटा देगी। दक्ष को बार-बार गले लगाकर अभिरा अपने मन को शांत करने की पूरी कोशिश करती है।

End of Feed