Samridhii Shukla Appreciate Rohit Purohit: टीवी एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा का किरदार निभाकर समृद्धि को देश के कोने कोने से प्यार मिला। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से समृद्धि ने सीरियल को टीआरपी के शिखर पर पहुंचा दिया है जिसके चलते मेकर्स भी काफी खुश हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत की और इस दौरान उन्होंने सीरियल के को-एक्टर रोहित पुरोहित को लेकर भी बताया। सिर्फ यही नहीं समृद्धि ने रोहित के लिए तारीफ़ों के पुल भी बांधे। यहाँ पढ़िए पूरा इंटरव्यू।
Image Source: Rohit Purohit Instagram
टेली टॉक/जूम टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) कहती हैं कि 'रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) और अन्य कलाकारों के साथ काम करना काफी अच्छा लगता है। मैं खासकर रोहित की इज्जत करती हूँ क्यूँकि उनका अपने काम के प्रति लगाव और ईमानदारी तारीफ के काबिल है। वो एक्टर बहुत ही अच्छे हैं और उनके काम का रिजल्ट जनता प्यार के रूप में देती है। हाल ही में जो उन्हे अवॉर्ड मिला वो फैंस फेवरेट एक्टर का था। इसी के साथ रोहित हमेशा सेट पर हंसी मजाक करते हैं और माहोल को काफी लाइट भी रखते हैं। रोहित के साथ काम करना काफी मजेदार है।'
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की ऑनस्क्रीन जोड़ी सभी को काफी पसंद है। कहानी की बात करें तो आखिरकार अरमान ने कृष के खिलाफ केस जीतकर पोद्दार हाउस वापिस कावेरी को दिलाया। संजय ने कोर्ट में गवाही देकर कृष का कच्चा चिट्ठा खोला। कोर्ट रूम ड्रामा ने सभी का दिल एक बार फिर जीत लिया है।
