Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में धूम-धाम से मनाया गया रुही का जन्मदिन, अभिरा ने सौतन को खिलाया केक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS: समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। सेट पर धूम-धाम से गर्विता सधवानी उर्फ रुही का जन्मदिन मनाया गया। ऐसे में अभिरा अपनी सौतन को केक खिलाती हुई नजर आई जो जल्द ही सौतन बनने वाली है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों मे बना हुआ है। सीरियल टीआरपी लिस्ट में भी तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। बीते कई सालों से सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सीरियल के सेट से कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई है जिसमें गर्विता सधवानी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस दौरान अभिरा अपनी ही सौतन रुही को केक खिलाती हुई नजर आई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट पर मेकर्स और अन्य कलाकारों ने गर्विता सधवानी (Garvita Sadhwani) उर्फ रुही का जन्मदिन मनाया। एक बड़ा सा केक काटकर रुही ने सभी का मुंह मीठा किया। इस दौरान देखने को मिला कि अभिरा का किरदार निभा रही समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) गर्विता को केक खिला रही हैं। सिर्फ यही नहीं गर्विता सधवानी के चेहरे पर केक लग गया तो समृद्धि ने ही उसे साफ भी किया। दोनों की बान्डिंग देख लोग मानों कायल हो गए। ऑनस्क्रीन दोनों बहनों का किरदार निभा रही हैं लेकिन जल्द ही सौतन बनने वाली हैं।

End of Feed