YRKKH Update: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी में धमाका हो रहा है। मसालेदार ट्विस्ट और टर्न्स से जनता इंप्रेस है तभी सीरियल पर प्यार बरसा रही है। पिछले 16 सालों से ये सीरियल टीवी दुनिया का हिस्सा है लेकिन हर बार इसने दिल जीता। राजन शाही ने दर्शकों को अपने सीरियल से बांधकर रख लिया है। अब खबर सामने आई है कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक किरदार पर मेकर्स जल्द ही कैंची चला देंगे। कहानी से कुछ समय बाद ही इस किरदार को खत्म कर दिया जाएगा।
Image Source: Samridhii Shukla Instagram
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अंशुमन का किरदार अब खत्म होने वाला है जिसे एक्टर राहुल शर्मा (Rahul Sharma) निभा रहे थे। ये तो सभी को मालूम था कि राहुल शर्मा कुछ ही दिनों के मेहमान है लेकिन इतनी जल्दी उन्हे सीरियल को अलविदा कहना होगा इसकी दर्शकों ने उम्मीद नहीं की थी। अब कुछ समय से राहुल शर्मा एपिसोड में बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे। रुमर्स हैं कि अंशुमन को पता चल जाएगा कि आज भी अभिरा और अरमान एक दूजे से प्यार करते हैं। ऐसे में अंशुमन विदाई लेने से अभिरा और अरमान को करीब लाएगा और दोनों की अधूरी प्रेम कहानी को पूरी कर देगा।
कहानी में अंशुमन में अभिरा का वक्त वक्त पर साथ दिया और उसे 7 साल पहले खोई हुई बेटी मायरा से भी मिलाया। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही थी। इसी के साथ आज सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा गीतांजली को बहुत सुनाएगी क्यूँकि उसने मायरा को बिना किसी को बताए फोन दिया।
