YRKKH Promo: गणगौर पर मौत के मुंह में समाया रोहित, अरमान के हाथ में सौंप गया दक्ष और रूही की जिम्मेदारी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo Video Of Rohit Death: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हैरान करने वाला प्रोमो वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आया कि रोहित की मौत हो गई और वो जाते-जाते अरमान के हाथ में रूही और दक्ष की जिम्मेदारी दे गया।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo Video Of Rohit Death: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी को रॉकेट की तरह आसमान में उड़ाने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। शो में जल्द ही दिखाया जाने वाला है कि रोहित की मौत हो जाएगी, जिसके बाद समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी पूरी तरह बदल जाएगी। इस अपकमिंग ट्विस्ट से जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसमें रूही विधवा के रूप में नजर आई। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज

End of Feed