Pranali Rathod Photo With Aashay Mishra: टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। प्रणाली को टीवी की अक्षरा के किरदार में फैंस जानते हैं। वह सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर घर में पॉपुलर हुईं, लेकिन इन दिनों प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) अपनी सीक्रेट डेटिंग की वजह से फैंस के बीच लाइमलाइट बटोर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रणाली अपने को-एक्टर आशय मिश्रा (Aashay Mishra) को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और अब प्रणाली की एक नई फोटो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस फोटो में प्रणाली और आशय आधी रात को साथ में मस्ती कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मुझे सजा दिलाने से अच्छा...'- खान सर के सपोर्ट में आईं Shilpa Shinde, लगे हाथ Hina Khan को भी लगाई लताड़)
pranali rathod aashay mishra (photo credit- instagram)
