Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आया 2 साल का लीप, कबीर पर भड़केगी मायरा; मिस्टर दमानी को थप्पड़ मारेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दो साल का लीप आ गया है और अब कहानी मायरा पर आ गया है। मायरा की मुलाकात लीप के तुरंत बाद कबीर से होगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कहानी एक बार फिर बदल गई है। शो में अब तक अभिरा और अरमान का रोमांस दिखाया जा रहा था, लेकिन अब मेकर्स ने शो के ट्रैक को पांचवीं जनरेशन पर शिफ्ट कर दिया है। अब कहानी का सारा फोकस मायरा और मुक्ति पर आ गया है, जिसमें मायरा की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। शो में अब सीधा दो साल का लीप आया है और मायरा-मुक्ति बड़ी हो गई है। समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के शो के अपकमिंग एपिसोड में पोद्दार के सामने नया परिवार दिखाया जाएगा, जिससे पोद्दार्स का काफी लंबा पंगा होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: '370 की बिरयानी' विवाद के बाद Pranit More ने दी पहली परफॉर्मेंस, स्टेज पर हुए भावुक; बोले- जो चीजें हुईं...

yeh rishta kya kehlata hai

yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

    रिजॉर्ट में मायरा का जन्मदिन मनाएंगे अरमान-अभिरा

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद दिखाया जाएगा कि सभी लोग मायरा का 18वां जन्मदिन मनाने रिजॉर्ट जाते हैं, लेकिन रास्ते में अभिा-अरमान का रोमांस जारी रहता है, लेकिन थोड़ी देर सभी लोग रिजॉर्ट पहुंच जाते हैं और यहां पर सभी लोग मायरा पर प्यार लुटाते हैं। दादी सा मायरा को छेड़ती है कि वह बड़ी हो गई है और अब वह बॉयफ्रेंड भी बना सकती है। इस मजाक मस्ती में अरमान सीरियस हो जाता है और वहां से चला जाता है। इसके बाद मायरा-मुक्ति सबको बताते हैं कि वह आगे की पढ़ाई के लिए अब्रोर्ड नहीं जा रहे हैं। ये बात सुनकर सब खुश हो जाते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट के चक्कर में छलनी हुई Gaurav Khanna की पीठ, घाव दिखाते हुए बोले- सबसे दर्दनाक

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (photo credit- instagram)

      दमानी परिवार की होगी एंट्री

      इसके बाद शो में नए परिवार दमानी फैमिली की एंट्री होती है। दमानी फैमिली के खिलाफ अरमान अभिरा के हाथ में केस है। वो परिवार भी रिजॉर्ट में होता है। इस परिवार में कबीर के परिवार यानी दमानी परिवार की एंट्री हुई है। इस नई फैमिली में कबीर की मां, पिता, दाऊ जी और दादी सा है। कबीर पूल साइड पर फोटोग्राफी करता है और मायरा को लगता है कि वो उसकी फोटोज क्लिक कर रहा है, तो उसकी मायरा से बहस हो जाती है। दूसरी तरफ कबीर का परिवार रिजॉर्ट में आराम फरमा रहा है। तभी कबीर की मां स्पा जाती है और वहां वह अभिरा से टकराती है। बातों ही बातों में उसे पता चलता है कि दमानी कंपनी का केस अभिरा लड़ रही है और वह जाकर अपने परिवार को बता देती है। इसके बाद कबीर का ताऊ अरमान से मिलता है और यहां जैसे ही वह उसकी कीमत पूछता है तो अरमान का हाथ उठ जाता है। अरमान मिस्टर दमानी को बहुत सुनाता है।

      End of Feed