Harshad Chopda To Quit Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का दमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो को टीआरपी लिस्ट में टॉप पर लाने के लिए मेकर्स ने भी जान झोंक दी। यहां तक कि उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिनव को मारकर अभिमन्यु को जेल तक भेज दिया। इस करंट ट्रैक के बीच ही यह अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि अभिमन्यु बिरला यानी हर्षद चोपड़ा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह सकते हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के किरदार ने खूब वाहवाही लूटी है। हालांकि कई बार इस रोल के लिए वह लोगों के निशाने पर भी आ गए हैं। वहीं इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अभिमन्यु को जेल पहुंचाने के लिए अक्षरा हर संभव कोशिश कर रही है। अक्षरा की इन हरकतों को लेकर हर्षद चोपड़ा के फैंस ने ट्विटर पर #MoveOnAbhimanyuBirla ट्रेंड तक शुरू किया। इसके बाद ही यह अफवाहें भी सामने आईं कि हर्षद चोपड़ा जल्द ही शो को छोड़ सकते हैं।
हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) से जुड़ी इन अफवाहों पर अब उनसे जुड़े सूत्र ने चुप्पी तोड़ी है। फिल्मीबीट से बात करते हुए सूत्र ने कहा, "जाहिर सी बात है कि ये खबर पूरी तरह अफवाह है। आखिर कोई स्टार ऐसे हिट शो को क्यों छोड़ेगा। लोग कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं। वहीं क्रिएटिव टीम ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नए ट्विस्ट और टर्न्स लाने के लिए अलग ही प्लानिंग की हुई है। जाहिर है कि आने वाले ट्रैक को दर्शक खूब एंजॉय भी करने वाले हैं।"
