YRKHH: शहजादा और प्रतीक्षा को शो से निकलाने पर Shivangi Joshi ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे इस बारे में कुछ नहीं....

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 10, 2024, 04:29 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस ने हाल ही में ये रिश्ता से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे के बाहर होने पर रिएक्शन दिया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। ये शो पिछले 9 साल से टीवी पर आ रहा है। इस शो को एक तरफ जहां पुराने सितारों ने छोड़ा है तो दूसरी तरफ कई नए लोग जुड़े भी है। शो में जेनरेशन लीप के बाद मेकर्स ने नई कास्ट के साथ कहानी को शुरू किया था। शो में समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे ने बतौर लीड ज्वाइन किया था। मेकर्स ने शो से शहजादा और प्रतीक्षा को रातोंरात बाहर कर दिया। मेकर्स का कहना था कि दोनों सेट पर काफी अनप्रोफेशनल थे। दोनों के बाहर होने पर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपना रिएक्शन दिया है।

शिवांगी जोशी ये रिश्ता का हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस से शहजादा और प्रतीक्षा के बाहर करने को लेकर सवाल किया गया? एक्ट्रेस ने कहा, मुझे पूरी बात पता नहीं है। जब तक पूरी बात नहीं पता तो मैं कैसे कुछ कमेंट कर सकती हूं। ये मेकर्स और उन दोनों के बीच की बात है। मैं इस पर कोई रिएक्शन नहीं देना चाहूंगी। शिवांगी इन दिनों बरसाते शो में नजर आ रही हैं। शिवांगी और कुशाल टंडन की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं।

End of Feed