टीवी मसाला

Ankita Lokhande और Vicky Jain की पॉडकास्ट के बीच ही हो गई लड़ाई, वीडियो देख लोगों ने उड़ाई खिल्ली

Ankita Lokhande And Vicky Jain Arguments During Podcast: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का गाना 'ला पिला दे शराब' रिलीज हुआ है, जिसे लेकर दोनों काफी चर्चा में बने हैं। लेकिन हाल ही में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

Image

इंटरव्यू के बीच झगड़ा कर बैठे अंकिता-विक्की

Ankita Lokhande And Vicky Jain Arguments During Podcast: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 'बिग बॉस 17' के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का चंद दिनों पहले गाना भी रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'ला पिला दे शराब' है। अपने गाने को लेकर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने खूब इंटरव्यू दिये। लेकिन हाल ही में एक पॉडकास्ट से जुड़ा उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पॉडकास्ट के बीच भी दोनों बहस करते नजर आए। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के इस वीडियो को देख लोगों ने उनकी खूब खिल्ली उड़ाई।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन पॉडकास्ट से जुड़े इस वीडियो के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। वीडियो में विक्की जैन लक के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से लक जैसा कुछ नहीं होता। लेकिन तभी अंकिता लोखंडे बीच में बोल पड़ीं, "हमारी इंडस्ट्री में लक बहुत मायने रखता है।" इसपर विक्की जैन ने उन्हें रोकते हुए कहा, "मैं बोल लूं थोड़ा सा।" इसके बाद अंकिता लोखंडे ने मुंह बनाते हुए कहा, "मुझे नहीं पता था कि ये (विक्की जैन) मुझपर नजर रख रहा है।"

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की तू-तू, मैं-मैं यहीं नहीं खत्म हुई। विक्की जैन ने रोमांस के बारे में पॉडकास्ट में कहा, "यार 24 घंटे रोमांटिक बातें कौन कर सकता है।" इसपर अंकिता लोखंडे ने बीच में टोकते हुए कहा, "मैं कर सकता हूं, अगर मुझे वैसा रिस्पॉन्स मिले तो।" इसपर विक्की जैन ने भी उन्हें जवाब दिया, "भैया तो आईने के सामने खड़े होकर कर लो।"

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) का ये वीडियो देख लोगों ने उनकी खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "ये लड़की नहीं सुधरने वाली।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "साइको के साथ फंस गए हैं विक्की भैया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "विक्की इस अंकिता लोखंडे से ज्यादा समझदार है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article