Bigg Boss OTT 3 के चक्कर में YRRKH से निकाले गए शहजादा और प्रतीक्षा, सलमान के शो में सीट की पक्की !

YRKKH Fame Shehzada- Pratiskha in Bigg Boss OTT 3: शो से निकलने के बाद खबरे सामने आ रही हैं कि शहजादा धामी और प्रतीक्षा होंनमुखे सलमान खान( Salman Khan) के शो बिग बॉस ओटीटी 3( Bigg Boss OTT 3) का हिस्सा बन सकते हैं।

YRKKH Fame Shehzada- Pratiskha in Bigg Boss OTT 3: टीवी का पसंदीदा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले दो दिनों से चर्चा में बना हुआ है। शो से लीड किरदार शहजाद धामी( Shehzada Dhami) और प्रतीक्षा होनमुखे( Pratiksha Honmukhe) के जाने से हर जगह हंगामा हो गया है। रिपोर्ट्स ने अनुसार पेशेवर बर्ताव न के कारण उन्हें शो के बीच से ही निकाल दिया गया था। इस खबर ने फैंस के बीच कई तरह के सवाल खड़े कर दिए। बढ़ती अफवाहों की बात करें तो कहा जा रहा है कि दोनों स्टार्स सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा बन सकते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

YRKKH Fame Shehzada- Pratiskha in Bigg Boss OTT 3

राजन शाही ( Rajan Shahi) का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले 15 साल से टीवी पर राज कर रहा है। हाल ही शो की स्टारकास्ट को बदला गया था जिसमें शहजादा धामी , समृद्धि शुक्ला और प्रतीक्षा होनमुखे को लीड किरदार में रखा गया था, लेकिन दो दिन पहले ही शहजादा और प्रतीक्षा को शो से निकाल दिया गया। इसके पीछे का कारण उनका बर्ताव बताया जा रहा है जो मेकर्स को पसंद नहीं आ रहा था। शो से निकलने के बाद खबरे सामने आ रही हैं कि शहजादा धामी और प्रतीक्षा होंनमुखे सलमान खान( Salman Khan) के शो बिग बॉस ओटीटी 3 ( Bigg Boss OTT 3) का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें शो ऑफर हुआ है। अगर वह बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर नहीं आते तो वह बिग बॉस 18 में दिखाई दे सकते हैं।

End of Feed