Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के मेकर्स पर Pratiksha Honmukhe ने कसा तंज, कहा 'कहानी कुछ और सुनाई कुछ और'...

Pratiksha Honmukhe on YRKKH Makers: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस प्रतीक्षा होनमुखे इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। अब हाल ही में उन्होंने शो से बाहर निकाले जाने पर मेकर्स पर तंज कसा है सोशल मीडिया पर।

Pratiksha Honmukhe on YRKKH Makers: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाई वॉल्ट्ज ड्रामा देखने को मिल रहा है। साथ ही सीरियल के सेट पर हुए हंगामे को कोई नहीं भूल पाया है, दरअसल कुछ दिन पहले शो के दो लीड एक्टर्स को बाहर निकाल दिया है। यह और कोई नहीं रुही और अरमान का किरदार निभा रहे शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे है। इसी के साथ अब इस विवाद पर एक्ट्रेस प्रतीक्षा ने सोशल मीडिया पर कुछ लाइने लिख मेकर्स पर तंज कसा है।

Pratiksha Honmukhe on YRKKH Makers

सोशल मीडिया पर प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) ने लिखा है की सच्चाई छुपाई गई, अवफ़ाह उड़ाई गई, कहानी कुछ और थी सुनाई कुछ और गई। लोगों का मानना है की ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) द्वारा जो कहानी बताई गई वह झूठ थी। मेकर्स का कहना था की एक्ट्रेस सेट पर काफी नखरे दिखाती थी जिससे क्रू काफी परेशान था। साथ ही उनकी एक्टिंग सीरियल के मुताबिक अच्छी नहीं थी। सिर्फ यही नहीं कुछ रिपोर्ट्स का मानना था की शहजादा और प्रतीक्षा की नजदीकियों की वजह से यह कदम उठाया गया।'

End of Feed