YRKKH: रोहित की मौत पर छाती पीट-पीटकर रोता दिखा परिवार, धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Video: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से एक मजेदार वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो में पोद्दार परिवार देखने को मिल रहा है जो रोहित के अंतिम संस्कार पर रोता हुआ नजर आया।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Video: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। इन दिनों एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि गणगौर पूजा के दौरान पंडाल में धमाका होगा। इस बीच भगदड़ में सिलेंडर लीक होकर फट जाएगा और इस धमाके में रोहित, शिवानी और अरमान बुरे तरीके से घायल हो जाएंगे। मौत और जिंदगी के बीच जिंदगी लड़कर रोहित अपनी आखिरी सांस लेगा जिसके चलते पोद्दार हाउस में मातम के बदल छा जाएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर सेट से अंतिम संस्कार की वीडियो सामने आई है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Video

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट से सामने आई वीडियो में मनीषा, कियारा और चारु ने अंतिम संस्कार के लिए व्हाइट कपड़े पहने हैं। तीनों छाती पीट-पीटकर रोती हुई नजर आई फिर हंसने लग गईं। ये वीडियो कहानी में कृष का किरदार निभा रहे ऋषभ जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये सीन तब का होगा जब शिवानी और रोहित की डेड बॉडी को पोद्दार हाउस लाया जाएगा। सभी दोनों की मौत से टूट जाएंगे और पोद्दार हाउस में मातम की लहर उठेगी। अब देखना दिलचस्प होगा की रोहित के मौत के बाद क्या नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

End of Feed