Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: लीप के बाद और जवां होंगे अभिरा-अरमान, पार्क में फर्माएंगे इश्क

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान का लुक लीप के बाद काफी बदल जाएगा। दोनोों 18 साल की बेटियों की मां-बाप होंगे लेकिन और जवान लगेंगे।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नया धमाका होने वाला है। सीरियल में अभिरा और अरमान की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। मेकर्स शो में दो साल का लीप लाने वाले हैं, जिसके साथ ही शो का ट्रैक मायरा पर आकर अटक जाएगा। अब सीरियल में मायरा की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। पोद्दार परिवार के सामने एक नया परिवार दिखाया जाएगा, लेकिन इस बीच अभिरा और अरमान के रोमांस में कोई कमी नहीं आएगी। अरमान और अभिरा अब फैंस को और भी ज्यादा जवान लगने लगेंगे। इसकी झलक सेट से सामने आई नई फोटोज में मिली हैं, जिसमें अरमान अभिरा को देख हर कोई हैरान रह जाता। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: 'गर्व है', 18 साल की Ruhaanika Dhawan को स्टंट करते देख उड़े दिव्यांका त्रिपाठी के होश

yeh rishta kya kehlata hai bts photos

yeh rishta kya kehlata hai bts photos (photo credit- instagram)

    लीप के बाद बदलेगा अभिरा-अरमान का लुक

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा को रोल समृद्धि शुक्ला निभा रहे हैं और रोहित पुरोहित अरमान के रोल में दिखाई दे रहे हैं। इस शो के सेट से समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही अरमान और अभिरा के रोल में हैं। ये तस्वीर लीप के बाद शूटिंग के समय की है, जिसमें अभिरा अरमान की बाहों में हैं और अरमान भी अभिरा को प्यार से निहार रहा है। कुछ फोटोज में अभिरा अरमान को निहार रही है, तो कुछ में अरमान अभिरा पर प्यार लुटा रहा है। इन तस्वीरों में अभिरा और अरमान का लुक काफी बदला हुआ दिखाई दे रहा है। अरमान का हेयर स्टाइल बदला गया है और अभिरा के स्टाइल को भी काफी ज्यादा बदला गया है। इस लुक में दोनों काफी जवान लग रहे हैं, लेकिन सीरियल में दोनों 18 साल की दो बेटियों के मां-पापा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बाद Yuvika Chaudhary के बर्थडे पर रोमांटिक हुए Prince Narula, पत्नी को KISS कर लुटाया प्यार

    yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

      क्या कम हो जाएगा अभिरा-अरमान का स्क्रीन टाइम

      अब शो में मायरा और कबीर की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। अपकमिंग एपिसोड में मायरा और कबीर आपस में टकरा भी जाएंगे, जिसके बाद दोनों की कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी। ऐसे में अगर मेकर्स अभिरा और अरमान के ट्रैक को थोड़ा कम कर दे, तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। मेकर्स ने पुरानी जनरेशन में भी अक्षरा, नायरा के ट्रैक में ऐसे ही किया था।

      End of Feed