yeh rishta kya kehlata hai Actress pranali rathod face rejections: प्रणाली राठौड़ बहुत कम वक्त में अक्षरा के नाम से घर-घर फेमस हो चुकी हैं। राजन शाही के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से उनको खूब पॉपुलैरिटी मिली है। वैसे यहां तक पहुंचने के लिए प्रणाली ने एक लंबा सफर तय किया है। अक्षरा के रूप में फेमस होने से पहले अभिनेत्री को खूब रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। हाल ही में प्रणाली राठौड़ ने टीवी में आने की अपनी पूरी जर्नी के बारे में बात की।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
प्रणाली राठौड़ ने पहले साल इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले केवल ऑडिशन दिए, क्योंकि उनको पता था कि ऑडिशन कहां होगा। एक्ट्रेस बताती हैं- 'मैं ऑडिशन के लिए अकेले यात्रा नहीं कर सकती थी क्योंकि मैं छोटी थी, मैं अपनी मां के साथ जाती थी। हम धूप में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जर्नी करते थे। मैंने वह सब एक पूरे साल के लिए किया। मुझे पहले प्रोजेक्ट के लिए एक साल के लिए संघर्ष करना पड़ा। एक पॉइंट ऐसा था जब मैंने मान लिया था कि अब सब खत्म है। मुझे लगा कि यह मेरे लिए नहीं है, मैं बहुत डिमोटिव थी। लेकिन मेरे परिवार ने मुझे एक बात सिखाई कि रिजेक्शन के कारण हार न मानें।'
अभिनेत्री प्रणाली बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। 'मैं एक अभिनेता बनना चाहती थी। मैं फिल्मों को देखती रही हूं और अपने स्कूल के दिनों के दौरान मैंने नृत्य, नाटक में काफी हिस्सा लिया है और यहां तक कि कॉलेज में थिएटर भी करती थी। कहीं न कहीं परिवार को पता था कि मैं इस क्षेत्र में जाना चाहती हूं लेकिन मेरे पिता चाहते थे कि मैं पहले ग्रैजुएशन की पढ़ाई करूं। उन्हें बहुत यकीन था कि मैं अपनी शिक्षा को पहले पूरा करके फिर किसी भी करियर का चयन करूंगी। मैंने बीएमएम (बैचलर ऑफ मास मीडिया) किया और फिर ऑडिशन देना शुरू कर दिया।'
