Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बंदूक के निशाने पर होगी अभिरा, किडनैपर से भिड़ेगी मुक्ति; होगा बवाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में हंगामा होने वाला है। सीरियल में अभिरा और अरमान अपनी बेटी मुक्ति को वापिस घर ले आएंगे, लेकिन उससे पहले अभिरा की जान खतरे में पड़ेगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कई सारे ड्रामे चल रहे हैं। अभिरा और अरमान की जिंदगी में कोई न कोई परेशानी आती रहती है। इस वक्त अभिरा की बेटी मुक्ति किडनैप है और उसे अगवा करने वाली उसी की मौसी है। मुक्ति के बदले अभिरा से पोद्दार हाउस मांगा गया है और कावेरी पोद्दार भी मुक्ति के लिए पोद्दार हाउस देने के लिए तैयार हो जाती है। अब अपकमिंग एपिसोड में मुक्ति की जान बचाने में अभिरा कामयाब हो जाएगी, लेकिन यहां पर संजय बंसल का यूटर्न देखने के लिए मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि समृद्धि शुक्ला (Samridhii Sukla) के शो में क्या क्या होने वाला है? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'महीने में 4-5 बार सोना...', Akanksha Choudhary से बूढ़े जज ने की थी डिमांड, एक्ट्रेस का छलका दर्द

yeh rishta kya kehlata hai

yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

    मीटिंग में बिजी होगी अभिरा

    ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान घर के पेपर्स पर काम करने में लग जाता है और अभिरा ऑफिस जाने का फैसला लेती है। वह सोचती है कि वह घर नहीं बचा पा रही, लेकिन कंपनी नहीं जाने देगी। इस वजह से वह कंपनी जाकर मीटिंग लेती है। यहां पर वह अपने काम से हर किसी को इंप्रेस कर देती है। वह मुक्ति की टेंशन के बीच शानदार प्रेंटेशन देती है। दूसरी तरफ घर में सभी लोग पैकिंग में लगे होते हैं। विद्या, काजल, मनीषा और मायरा सभी लोग काफी इमोशनल होते हैं। इस मौके पर दिशा को उसके मायके भेजने का फैसला लिया जाता है, लेकिन दिशा नहीं जाती। वह किसी की बात नहीं मानती। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TV पर डेब्यू के लिए तैयार Ajay Devgn, क्राइम बेस्ड शो से करेंगे धमाका; यहां जानें पूरी डिटेल

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (photo credit- instagram)

      मुक्ति की जान बचाएंगे अभिरा-अरमान

      शो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा मीटिंग से फ्री होते ही अरमान के साथ उस जगह पर जाती है, जहां पर मुक्ति बंद होती है। यहां पर मुक्ति की मौसी अभिरा और अरमान से पोद्दार हाउस के पेपर्स ले लेती है। वह मुक्ति को एक ट्रंक में छुपा देती है और अभिरा पर बंदुक तान देती है। वह घर के पेपर्स लेने के बाद भी मुक्ति अभिरा को नहीं देती। तभी मुक्ति हिम्मत दिखाती हैं। वह पीछे से अपनी मौसी पर हमला कर देती है, जिस वजह से वह गिर जाती है और मुक्ति अभिरा को मिल जाती है। इसके बाद उस औरत को पुलिस पकड़ लेती है। मुक्ति, अभिरा अरमान के साथ घर पहुंच जाती है। इस मौके पर संजय बंसल अभिरा से माफी मांगता है और सुधरने का वादा करता है। आखिर में सभी लोग वेकेशन पर जाने का फैसला लेते हैं। दावा है कि लीप के बाद कबीर के परिवार से कावेरी पोद्दार का पंगा होगा। कावेरी और कबीर की दादी दुश्मन बन जाएगी।

      End of Feed