Yeh Rishta kya kehlata hai 4 July Episode spoiler alert: अक्षरा की चिंता मेंखोएगा अभिमन्यु, रियल पापा के पास नहीं जाना चाहेगा अबीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 11:08 AM IST

Yeh Rishta kya kehlata hai 4 July Episode spoiler alert: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि कोर्ट केस हारने खबर सुन अबीर अभिमन्यु के पास जाने को मना कर देता है और कसौली वापिस जाने के लिए कहता है। वहीं दूसरी तरफ आरोही अभिमन्यु को केस जीतने की खुशी में मिठाई खिलाती है।

Yeh Rishta kya kehlata hai 4 July Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अबीर की कस्टडी हार जाने के बाद अक्षरा अपना मानसिक संतुलन खो देती है। वहीं दूसरी तरफ मंजरी को सबक सिखाने के लिए महिमा अपने बेटे को वापिस बिरला निवास ले आती है।

Yeh Rishta kya kehlata hai 4 July Episode spoiler alert: अक्षरा की चिंता मेंखोएगा अभिमन्यु, रियल पापा के पास नहीं जाना चाहेगा अबीर

Yeh Rishta kya kehlata hai 4 July Episode spoiler alert: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि कोर्ट केस हारने खबर सुन अबीर अभिमन्यु के पास जाने को मना कर देता है और कसौली वापिस जाने के लिए कहता है। वहीं दूसरी तरफ आरोही अभिमन्यु को केस जीतने की खुशी में मिठाई खिलाती है।

अभिमन्यु को होगी अक्षरा की चिंता

सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की अभिमन्यु अक्षरा की हालत देख परेशान होने लगता है। इसी दौरान आरोही अभिमन्यु का आकर मुंह मीठा कराती है, क्यूंकि वो केस जीत जाता है। अभिमन्यु य देख कहता है कि बेशक मैं ये केस जीता हूं, लेकिन ये उन लोगों के लिए जवाब है मेरा जो सोचते थे की मैं अबीर की परवरिश नहीं कर सकता हूं। मैं इस गिल्ट में नहीं हूं कि सही किया या गलत, मैं अब कानूनी अबीर का पिता हूं, मेरा हक है उस पर। इस बात को सुन आरोही कहती है कि खुश हो तो खुश दिख क्यों नहीं रहे हो। अभिमन्यु कहता है कि मैं किसी से कुछ छीनना नहीं चाहता था, लेकिन ऐसा हुआ। मैं अक्षरा और शर्मा जी का दर्द नहीं देख पा रहा हूं।

End of Feed