YRKKH 22 August Spoiler: स्टार प्लस फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी दमदार कहानी से फैंस के दिल पर राज कर रहा है। शो की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शो में अभिमन्यु जेल में बंद है और इंसाफ की गुहार लगा रहा है। आज शो में दिखाया जाएगा कि अक्षरा अभिमन्यु को बचाने के लिए एक ठोस सबूत दिखाती है जिसके बाद वह निर्दोष साबित हो जाता है। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट
अक्षरा के हाथ ठोस सबूत
जैसा की पहले दिखाया गया था कि अक्षरा को टीवी में कुछ ऐसा दिखता है जिससे उसे यकीन हो जाता है कि अभिमन्यु ने अभिनव की जान नहीं ली। अक्षरा वह सबूत आज कोर्ट में पेश करेगी और उसे रिहा करा देगी।दरअसल अभिनव के जन्मदिन वाले दिन अबीर और रूही साथ खेलते हैं और शेफाली उनकी वीडियो बनाती है।अचानक से शेफाली पहाड़ों की वीडियो बनाती है और अभिमन्यु अभिनव का पहाड़ी का हादसा इसमें रिकॉर्ड हो जाता है। उसमें साफ नजर आता है कि अभिमन्यु अभिनव को बचाने की कोशिश कर रहा है। अक्षरा यह वीडियो कोर्ट में दिखाती है और बताती है कि यह एक हादसा था ।
