YRKKH 15 August Spoiler: अबीर को सच बताने में सुख रही है अक्षरा की जान, अभिमन्यु के जेल जाने से बिरला परिवार में मचा हड़कंप

YRKKH 15 August Spoiler: आज रात के शो में देखने को मिलेगा कि अबीर अपने पापा से मिलने की जिद करता है और उन्हें फोन मिलाता है देखें अक्षरा कैसे अपने बेटे को संभालती है। यहां पढ़े आज का पूरा एपिसोड

YRKKH 15 August Spoiler: स्टार प्लस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों फैंस के दिल को छू रहा है। शो की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है साथ ही शो के आने वाले ट्विस्ट को देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिनव की अर्थी को अक्षरा कंधा देती है वह उसका अंतिम संस्कार करती है। आज रात के शो में देखने को मिलेगा कि अबीर अपने पापा से मिलने की जिद करता है और उन्हें फोन मिलाता है देखें अक्षरा कैसे अपने बेटे को संभालती है। यहां पढ़े आज का पूरा एपिसोड

YRKKH 15 August Spoiler

पापा को ढूँढ रहा है अबीर

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अबीर अभिनव के नंबर पर फोन करता है लेकिन कोई फोन नहीं उठता। उसे फोन के वायब्रेशन की आवाज कमरे में ही सुनाई देती है और वह फोन को इधर-उधर देखता है। इतनी देर में अक्षरा वहाँ आ जाती है और उसे समझाते हुए कहती है कि पापा बिजी होंगे इस वजह से बात नहीं कर पा रहे। अक्षरा अबीर को सुलाने की कोशिश करती है लेकिन उसे अभिनव के साथ बिताए हुए पल याद आते हैं और वह रोने लगती है।

शो में आगे दिखाया जाएगा कि बड़े पापा अक्षरा से कहते हैं कि अबीर को सच बताना ही होगा उसे जानने का पूरा हक है। अक्षरा फैसला करती है कि वह अबीर को सच बताकर रहेगी।

End of Feed