Yeh Rishta kya kehlata hai 14 june Episode spoiler alert: अक्षरा-अभिमन्यु को साथ देख सोच में पड़ेगी मंजरी, मुस्कान का काला अतीत आएगा सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2023, 10:28 AM IST

Yeh Rishta kya kehlata hai 14 june Episode spoiler alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है में' आज आपको देखने को मिलेगा की मंजरी और अक्षरा एक दूसरे से बात खुशी-खुशी बातें करेंगी। वहीं दूसरी तरफ मुस्कान का अतीत जल्द ही सामने आने वाला है।

Yeh Rishta kya kehlata hai 14 june Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मुस्कान अपनी सगाई की अंगूठी खो देती है। इस बात को सुन सुरेखा मुस्कान को ताने मारना शुरू कर देती है। वहीं दूसरी तरफ मंजरी शादी में एक नया बखेड़ा खड़ा करने के लिए प्लानिंग कर रही होती है।

Yeh Rishta kya kehlata hai 14 june Episode spoiler alert: अक्षरा-अभिमन्यु को साथ देख सोच में पड़ेगी मंजरी, मुस्कान का काला अतीत आएगा सामने

Yeh Rishta kya kehlata hai 14 june Episode spoiler alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है में' आज आपको देखने को मिलेगा की मंजरी और अक्षरा एक दूसरे से बात खुशी-खुशी बातें करेंगी। वहीं दूसरी तरफ मुस्कान का अतीत जल्द ही सामने आने वाला है।

अक्षरा की मदद करेगी मंजरी

सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा की अक्षरा रसोई में हलवा बना रही होती है, लेकिन तभी उसका हाथ जल जाता है। इसे देख मंजरी अक्षरा के हाथों पर दवा लगाती है और उसे ना काम करने को कहती है। मंजरी खुद ही हलवा बनाने लगती है और अक्षरा दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगती है। बातचीत के दौरान मंजरी रूही और आरोही के बारें में बताती है। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा अबीर के बारे में बताती है। अक्षरा और मंजरी को साथ देख अभिमन्यु खुश हो जाता है।

End of Feed