YRKKH Spoiler: आरोही को पता चला अभीर है अक्षरा-अभिमन्यु का बेटा, देगी सबसे बड़ी कुर्बानी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 11, 2023, 11:27 AM IST

​​yeh rishta kya kehlata hai full episode upcoming twist: आरोही को आभास हो रहा था कि वह सब कुछ खोने जा रही है, क्या उसका दुःस्वप्न सच हो जाएगा? ​ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की कहानी में आगे बढ़ते हुए, ऐसी चर्चा है कि आरोही अब खुद घर से बाहर हो सकती है।

Yeh rishta kya kehlata hai Spoiler Alert: टीवी धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है (YRKKH) में एक और हाई-इंटेंसिटी ड्रामा देखने को मिलने वाला है। हम नहीं चाहते हैं कि आप इसे मिस करें। चल रहे ट्रैक के अनुसार, यह देखा गया है कि कैसे गणगौर पूजा के लिए गोयनका और बिड़ला परिवार एक साथ इकट्ठा होते हैं। अब अक्षरा, अभिनव के साथ यह पूजा कर रही है जिससे कहीं न कहीं अभिमन्यु असहज महसूस कर रहा है। अगला चौंकाने वाला मोड़ तब आता है जब आरोही उनकी बातचीत सुनती है कि अभीर अभिमन्यु का बेटा है।

yeh Rishta kya kahlata hai 11 April 2023

सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में दर्शक आरोही का बदला हुआ रंग देखेंगे। ऐसा लगता है कि अभिमन्यु आरोही और सभी गणगौर का उत्सव मनाने के लिए गोयनका हाउस पहुंचते हैं। वे सभी इस त्योहारी सीजन को एक साथ मनाने के लिए खुश हैं जहां डॉ संदीप भी आते हैं।अक्षरा बेचैन हो जाती है क्योंकि वह नहीं चाहती कि अभीर का सच सामने आए। अक्षरा, अभिनव के सामने कहती है कि वह नहीं चाहती कि अभिमन्यु को अभीर का यह बड़ा सच पता चले कि वह उसका बेटा है। लेकिन आरोही वहां होती है और वह अपने जीवन के इस बड़े सच को सुनकर हैरान रह जाती है।

End of Feed