Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Spoiler: अभिमन्यु को पता चलेगी अपने बेटे की सच्चाई, शो में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 5, 2023, 01:26 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 05th April, 2023 Full Episode: प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में जल्द अभिमन्यु के सामने अपने बेटे की सच्चाई आने वाली है। इस बात को जानने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 05th April, 2023 Full Episode: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। मेकर्स शो की कहानी को मेजदार बनाए रखने के लिए हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। इन दिनों शो में अबीर के इलाज का इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अबीर के दिल में छेद है और उसकी जान सिर्फ डॉक्टर अभिमन्यु बचा सकता है। अक्षरा अभिमन्यु से अबीर के इलाज के लिए मदद मांगती है। वो अभिमन्यु से कहती है कि अबीर के दिल में छेद है उसकी सर्जरी करनी होगी।

yrkkh (1)

yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Spoiler ( credit pic: instagram)

अक्षरा की हालत देखकर वो उसे संभालने को कहता है। वो अक्षरा से कहता है कि अबीर को कुछ नहीं होगा। अभिमन्यु सर्जरी से पहले अबीर से मिलता है। अबीर डॉक्टर अभिमन्यु से मिलकर बेहद खुश हो जाता है। अभिमन्यु अबीर से कहता है कि तुम जल्दी ठीक हो जाओगे। तुम बहुत स्ट्रांग हो। अबीर की इस हालत में देखकर पूरा परिवार परेशान है। आरोही अपनी बहन अक्षरा का साथ देते हुए कहती हैं कि तुम परेशान मत हो। अबीर जल्द ठीक हो जाएगा। अक्षरा अपने बेटे की सलामती के लिए दुआ मांगती है।

End of Feed