Bigg Boss में जाकर पछतावे में डूबी Usha Nadkarni, कहा 'दिमाग में कीड़ा लग जाता है और...'

Usha Nadkarni Calls Bigg Boss Participation Regret: टीवी एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी ने बिग बॉस मराठी सीजन 1 में हिस्सा लिया था। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बिग बॉस में हिस्सा लेना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। सिर्फ यही नहीं उषा ने बताया कि घर में रहकर उनके दिमाग पर कितना असर पड़ा था।

Usha Nadkarni Calls Bigg Boss Participation Regret: रियलिटी शो 'बिग बॉस' विवादों के चलते लोगों का पसंदीदा शो में से एक है। हिन्दी के बाद शो मराठी, तेलगु और तमिल इंडस्ट्री के कलाकारों के लिए भी शुरू हुआ। इस बीच सीरियल पवित्रा रिश्ता फेम एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। हिन्दी और मराठी टीवी शोज में उषा कई सालों से काम कर रही है। इसी के साथ एक्ट्रेस 'बिग बॉस मराठी सीजन 1' में नजर आई थी। हालांकि अब एक्ट्रेस को लगता है कि बिग बॉस में हिस्सा लेना उनकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक है।

Usha Nadkarni Calls Bigg Boss Participation Regret

उषा नाडकर्णी (Usha Nadkarni) कहती हैं 'बिग बॉस के वो 77 दिन, पागल हो गई थी। भेजे में कीड़े लगते हैं वहां। अन्य लोगों के लगते हैं कि नहीं मालूम पर मेरे भेजे में कीड़े लगे थे। शो खत्म होने के बाद घर के दरवाजे पर खड़े होकर मैं भाई से पूछा कि क्या घर का हाल छोटा हो गया है? जवाब देते हुए मेरे भाई ने कहा 'ये तुझे छोटा लगेगा ही क्यूंकी तू एक बड़े से घर में रहकर आई है।' उषा ने ये भी खुलासा किया कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद वो कई चीजें भूल गई जैसे मोबाइल नंबर और आदि।

End of Feed