Bigg Boss 16: उर्वशी ढोलकिया ने सुंबुल खान पर साधा निशाना, बोलीं- 'बिग बॉस में भाग लेने की कानूनी उम्र 25 वर्ष हो...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 27, 2022, 03:47 PM IST

Urvashi Dholakia indirect jibe at Sumbul Touqeer khan: बिग बॉस के दर्शक इस पेरेंट्स-टीचर मीटिंग से बहुत खुश नहीं हैं। यहां तक कि एक टीवी अभिनेत्री जो, शो की प्रशंसक रही हैं, उनको शो में माता-पिता की भागीदारी का कॉन्सेप्ट बिल्कुल पसंद नहीं आया है। उर्वशी ढोलकिया ने खुलकर इस बारे में बात की है।

Urvashi Dholakia on Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान खूब चर्चा में हैं। शो में शालीन भनोट के प्रति जुनूनी घोषित किए जाने के बाद से उन्हें अपने प्रशंसकों और प्रियजनों से बहुत समर्थन मिल रहा है। इसी के बाद एक दिन के लिए फहमान खान को भी शो में एंट्री मिली थी जिसके बाद सब कुछ बदल गया। हालांकि वीकेंड का वार एपिसोड ने फिर से इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। जहां दर्शकों ने शालीन भनोट, सुंबुल खान और टीना दत्ता के माता-पिता को आमने-सामने बैठकर बहस करते हुए देखा। अंत में सुम्बुल के पिता ने अपने 'कमीने' शब्दों के लिए माफी मांगी, जो उन्होंने शालीन और टीना के लिए इस्तेमाल किया था।

Sumbul Touqeer and Urvashi Dholakia

Sumbul Touqeer and Urvashi Dholakia

वैसे बिग बॉस के दर्शक इस पेरेंट्स-टीचर मीटिंग से बहुत खुश नहीं हैं। यहां तक कि एक टीवी अभिनेत्री जो, शो की प्रशंसक रही हैं, उनको शो में माता-पिता की भागीदारी का कॉन्सेप्ट बिल्कुल पसंद नहीं आया है। उर्वशी ढोलकिया ने खुलकर इस बारे में बात की है। नागिन 6 की अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने ट्विटर पर शो में माता-पिता के प्रवेश करने के बारे में अपनी राय शेयर की है। इसी के साथ उर्वशी ने सुंबुल की उम्र पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया है।

End of Feed