Urfi Javed Engagement Photos: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के कपड़े आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो उर्फी के जावेद के फैशन सेंस को पसंद करते हैं और कई ऐसे हैं जिन्हे उनके कपड़ों से नफरत है। हाल ही में एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो एक आदमी के साथ बैठीं हैं। कहा जा रहा है की उर्फी को अपना हमसफर मिल गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिये चौंका देने वाली तस्वीरें।
Urfi Javed Engagement Photos: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो एक हवन में मिस्ट्री मैन के संग बैठी हुई हैं। ऐसे में फैंस अनुमान लगा रहे हैं की एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है।
बिग बॉस ओटीटी से मशहूर हुई उर्फी जावेद (Urfi Javed) की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो मिस्ट्री व्यक्ति के साथ हवन कुंड के सामने पूजा करते हुए दिखाया गया है, जिसमें एक पंडित भी मौजूद है। ये तस्वीरें उर्फी जावेद की बहन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिस देख हर कोई हैरान है। फैंस का मानना है की उर्फी जावेद ने चोरी छुपे सगाई कर ली है। ऐसा कहा जा रहा है की उर्फी इंटरकास्ट शादी करने जा रही है। हालांकि अभी तक इस खबर और तस्वीरों पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
तस्वीर में एक चीज देखी जा रही है की मिस्ट्री मैन की शकल को ब्लर कर दिया गया है, साथ ही उर्फी काफी खुश नजर आ रही है। कुछ समय पहले उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वो एक लड़की को किस करती हुई नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर ये तस्वीर आग की तरह खूब वायरल हुई थी।
