Urfi Javed in Dubai: टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने कपड़ों और पहनावे की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं, उन्हें ड्रेसिंग स्टाइल के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में उर्फी जावेद दुबई में कुछ समय बिताने के लिए पहुंची हैं। इंडिया की तरह ही उर्फी दुबई में भी अपने रिवीलिंग कपड़े पहनना जारी रखती हैं। हालांकि अब उनका रिवीलिंग कपड़े पहनना उनके लिए काफी भारी पड़ गया है। दुबई पुलिस ने उर्फी को रिवीलिंग कपड़ो की वजह से कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया। दरअसल दुबई में इस तरह रिवीलिंग कपड़े पहनकर शूट करने की अनुमति नहीं है। जब उर्फी ने वहां के नियमों का पालन नहीं किया तो दुबई पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है।
Urfi Javed gets detained by Dubai Police
उर्फी जावेद के पीछे पड़ी दुबई पुलिस
उर्फी जावेद ने दुबई में रिवीलिंग कपड़े पहनकर एक वीडिया शूट करने का फैसला किया जो कि वह भारत में भी करती हैं। हालांकि उर्फी ने यह वीडियो खुले में शूट किया किसी बंद कमरे में नहीं और यही बात दुबई पुलिस को पसंद नहीं आई है। दरअसल दुबई में रिवीलिंग कपड़े पहनकर खुले में शूट करना नियमों के खिलाफ है। उर्फी जावेद ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए शूट की थी। दुबई पुलिस से इस बारे में उर्फी जावेद से पूछताछ भी की है। अब खबर सामने आ रही हैं कि उर्फी जावेद की इंडिया वापस आने की टिकट भी दुबई पुलिस द्वारा कैंसिल की जा सकती है।
उर्फी जावेद की बिगड़ी तबीयत
इस बीच बता दें कि बीते कुछ दिनों से उर्फी जावेद की तबीयत सही नहीं चल रही है। गले में इंफेक्शन के चलते हाल में उन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया। उर्फी जावेद के कपड़ों पर कई बार सवाल खड़े किए गए हैं। इस बीच उर्फी जावेद का अपने कपड़ों को अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार बताती हैं।
