'पापा बुलाते हैं अडल्ट स्टार' Urfi Javed ने पिता पर दिया बड़ा बयान, फैंस ने ऐसे उड़ाया मजाक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 10, 2023, 11:33 AM IST

Urfi Javed Father: सोशल मीडिया पर अपने लुक की वजह से चर्चा में रहने वालीं उर्फी जावेद ने अपने पिता के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उर्फी ने खुलासा किया है कि उनके खुद के पिता उन्हें पॉर्न स्टार बुलाने लगे थे। एक्ट्रेस के इस खुलासे में सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उर्फी जावेद ने अपने पिता को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
  • उर्फी के पिता उन्हें पॉर्न स्टार बुलाने लगे थे।
  • उर्फी जावेद ने अपनी पर्सनल लाइफ पर कई खुलासे किए हैं।

Urfi Javed Father: उर्फी जावेद को उनके रिवीलिंग लुक के चलते सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। सोशल मीडिया पर अपने पहनावे के चक्कर से सुर्खियों में रहने वालीं उर्फी जावेद ने अपने पिता के बारे में बड़ा खुलासा किया है। सिर्फ पिता ही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और बचपन को लेकर कई खुलासे किए हैं। उर्फी ने बताया है कि उनके खुद के पिता उन्हें पॉर्न स्टार बुलाने लगे थे। एक्ट्रेस के इस खुलासे में सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। कई फैंस उर्फी जावेद के हौंसले की दाद दे रहे हैं। उर्फी जावेद ने खुलासा किया है कि उनका बचपन कई मायनों में शारीरिक और मानसिक प्रताड़नाओं से भरा हुआ रहा था। केवल 7 साल की उम्र में ही वह घर से भाग गई थीं। आइए एक बार उर्फी जावेद के बयान पर नजर डालते हैं।

Urfi Javed on Father

Urfi Javed on Father

'पिता बोलने लगे थे पॉर्न स्टार'

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए उर्फी जावेद ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं। उर्फी ने कहा, 'मैं लखनऊ में पली-बढ़ी थीं और उस वक्त मुझे समझ नहीं आया था कि क्यों मुझे अपनी पसंद के कपड़े पहनने से रोका जाता है। बचपन में कई बार मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। कई बार मेरे मन में आया कि आत्महत्या करना ही बेहतर रहेगा लेकिन उन्होंने अपनी लाइफ को दूसरा मौका देने के बारे में सोचा। इस वजह से मैं 17 की उम्र में दिल्ली भाग गई थी। गुजारा करने के लिए मैंने ट्यूशन खोला। एक कॉल सेंटर में काम करना शुरू किया। इसके बाद मैंने मुंबई जाकर अपनी किस्मत अजमाई। उस दौरान मेरे पास रहने की जगह नहीं थी और मैंने दोस्तों से मदद मांगी थी। मैंने कई तरह के काम किए, इंटरव्यू दिए और ऑडिशन भी दिए।'

End of Feed