Urfi Javed ने डीपनेक ड्रेस पहन ईद पर दिखाया बोल्ड अवतार, ट्रोल्स ने कहा- 'आज तो सही कपड़े पहन...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 01:30 PM IST

Urfi Javed Troll For Eid 2024 Look: उर्फी जावेद ने ईद के मौके पर अपना नया लुक शेयर किया है। उर्फी जावेद अपने इस नए बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

Urfi Javed Eid 2024 Look: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) और टीवी शोज (Urfi Javed TV Shows) से नाम कमाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी अपने फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद (Urfi Javed New Look) कई चीजों से अपनी ड्रेसेस बना चुकी हैं। उर्फी जावेद की ड्रेसेस को देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। अब इसी बीच ईद के मौके पर उर्फी जावेद ने अपना नया लुक शेयर किया है। उर्फी जावेद का नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ईद के मौके पर सामने आए इस लुक को लेकर उर्फी जावेद खूब ट्रोल भी हो रही हैं।

Urfi Javed Troll

Instagram

उर्फी जावेद ने ईद पर शेयर किया नया लुक

आज यानी 11 अप्रैल को बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के स्टार्स ईद का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर स्टार्स अपने सोशल मीडिया हैंडल से फैंस को ईद की मुबारकबाद देते हुए दिखाई दिए। इसी बीच उर्फी जावेद (Urfi Javed Eid) ने ईद पर अपना नया लुक शेयर किया है। उर्फी जावेद का नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। उर्फी जावेद ने ईद के मौके पर बोल्ड ड्रेस पहन अपनी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में उर्फी जावेद अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद की ड्रेस के साथ-साथ उनका मेकअप भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

End of Feed