Mrunal Thakur द्वारा बिपाशा बसु को 'मर्दाना' कहने पर उर्फी जावेद ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने भी गलत बातें कहीं...

Urfi Javed Open Up On Mrunal Thakur Calls Bipasha Basu Manly: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बीते कई दिनों से अपने पुराने वीडियो के कारण ट्रोल्स के निशाने पर हैं, जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु को 'मर्दाना' कहा था। उनकी इस बात पर अब उर्फी जावेद ने चुप्पी तोड़ी है।

Urfi Javed Open Up On Mrunal Thakur Calls Bipasha Basu Manly: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बीते कई दिनों से लोगों के निशाने पर बनी हुई हैं। मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु पर भद्दी बातें कहती नजर आईं। उन्होंने बिपाशा बसु को न केवल 'मर्दाना' कहा, बल्कि ये तक बोलीं कि वह उनसे कई ज्यादा बेहतर हैं। हालांकि ट्रोलिंग के बाद मृणाल ठाकुर ने अपने कमेंट्स के लिए सरेआम माफी भी मांगी। मृणाल ठाकुर के इस कदम पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने उन्हें सपोर्ट किया था। वहीं अब इस मामले पर उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने चुप्पी तोड़ी है। उर्फी जावेद ने मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के सिलसिले में बात करते हुए कहा कि मैंने भी पास्ट में बहुत सी चीजें कही हैं, जिनका अब मुझे दुख है।

urfi javed on bipasha basu and mrunal thakur

फोटो क्रेडिट- मृणाल ठाकुर, उर्फी जावेद, बिपाशा बसु इंस्टाग्राम

End of Feed