ऊर्फी जावेद बनीं लाल गुलाब! एक्ट्रेस का नया लुक देख ट्रोलर ने कहा- यूरोप से कपड़े भेजूं क्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 05:54 PM IST

Uorfi Javed New Look: एक बार फिर ऊर्फी जावेद के अतरंगी अंदाज ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। ऊर्फी ने ग्लिटर का इस्तेमाल करते हुए एक नया लुक बनाया है जिसे देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ ऊर्फी जावेद का मजेदार वीडियो।
  • एक्ट्रेस के नए लुक ने उड़ाए लोगों के होश।
  • शरीर पर ग्लिटर चिपकाकर उर्फी ने बनाया नया लुक।

Uorfi Javed New Look Using Glitter: ऊर्फी जावेद (Uorfi Javed) एक बार फिर अपने नए लुक से लोगों के होश उड़ा रही हैं (Uorfi Javed New Look)। अपने अतरंगी अंदाज के लिए फेमस ऊर्फी जावेद का नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बिग बॉस ओटीटी कंटेंस्टेंट ऊर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका नया लुक देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा गया कि ऊर्फी जावेद ने ग्लिटर का इस्तेमाल करते हुए नया लुक बनाया है। जैसे ही लोगों ने यह वीडियो देखा वैसे ही उनके होश उड़ गए। ऊर्फी जावेद का यह नया लुक देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं।

End of Feed