TV Reality Weekly Update: इस हफ्ते टॉप-5 रियलिटी शोज में क्या-क्या हुआ? जानें किसकी हुई नई एंट्री तो कौन हुआ बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 04:25 PM IST

TOp 5 TV reality shows weekly bulletin highlights: यहां जानें बिग बॉस, झलक दिखला जा से लेकर कौन बनेगा करोड़पति और इंडियन आइडल सहित टॉप-5 रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट। जानें इस हफ्ते और वीकेंड पर आपके पसंदीदा शोज में क्या-क्या खास हुआ।

TV Reality Shows Weekly Bulletin: छोटे परदे पर कई रियलिटी शोज टेलिकास्ट हो रहे हैं। डांसिंग से लेकर सिंगिंग रियलिटी शोज तक सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच हम आपके लिए आपके चहेते रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट लेकर आए हैं। यहां जानें बिग बॉस, झलक दिखला जा से लेकर कौन बनेगा करोड़पति और इंडियन आइडल सहित टॉप-5 रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट। जानें इस हफ्ते और वीकेंड पर आपके पसंदीदा शोज में क्या-क्या खास हुआ।

TV reality show

TV reality show

बिग बॉस-16 में इस वीक नहीं हुआ नॉमिनेशन

'बिग बॉस 16' फिर एक बार धमाकेदार एंट्री कर चुका है। पहले हफ्ते मं घर के अंदर का माहौल गर्माया हुआ और एंटरटेनिंग रहा। बिग बॉस में कैप्टनसी टास्क के साथ नॉमिनेशन का भी ऐलान हुआ। इस हफ्ते एमसी स्टेन, साजिद खान, गौरी लागोरी और गौतम नॉमिनेट थे। हालांकि पहले वीक में कोई भी नॉमिनेट नहीं हुआ। इसी के साथ बिग बॉस के घर में रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता की बतौर गेस्ट एंट्री हुई। दोनों यहां अपनी फिल्म गुडबाय का प्रमोशन करने आई थीं।

End of Feed