8 साल बाद प्रीति अमीन कर रहीं TV पर कमबैक, बैरिस्टर बाबू के सीक्वल दुर्गा और चारू में आएंगी नजर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 11, 2022, 03:41 PM IST

Priti Amin comeback on Television after 8 years: प्रीति अमीन कहती हैं, 'मैं भोली नामक एक किरदार निभा रही हूं, लेकिन वह अपने नाम के बिल्कुल विपरीत है। यह एक नकारात्मक किरदार है और शुरू में मुझे यकीन नहीं था कि मुझे यह करना चाहिए, लेकिन मुझे रोल पसंद आया है क्योंकि यह घिसी-पिटी नकारात्मक भूमिकाओं से अलग है।

Priti Amin Comeback Show Durga aur Charu: दिल मिल गए, लापतागंज और कसम से जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहीं अभिनेत्री प्रीति अमीन अब कमबैक के लिए तैयार हैं। आठ साल से ब्रेक पर रहने के बाद प्रीति अमीन अब टीवी पर वापसी कर रही हैं। साल 2014 में उनके आखिरी शो दिल की नजर से खूबसूरत में देखा गया था। सीरियल के खत्म होने के बाद, उन्होंने लंबा ब्रेक लेने का फैसला किया। लेकिन अब प्रीति अमीन अपने आगामी शो दुर्गा और चारू के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इसको लेकर वो काफी उत्साहित हैं।

priti amin

priti amin

अपने रोल के बारे में बताते हुए प्रीति अमीन कहती हैं, 'मैं भोली नामक एक किरदार निभा रही हूं, लेकिन वह अपने नाम के बिल्कुल विपरीत है। यह एक नकारात्मक किरदार है और शुरू में मुझे यकीन नहीं था कि मुझे यह करना चाहिए, लेकिन मुझे रोल पसंद आया है क्योंकि यह घिसी-पिटी नकारात्मक भूमिकाओं से अलग है। यह शो बैरिस्टर बाबू का दूसरा सीजन है और बोंदिता की अब दो बेटियाँ हैं जो एक-दूसरे से अलग हो चुकी हैं। मैं छोटी बेटी की देखभाल कर रही हूं और मेरा किरदार एक तमाशेवाली का है, जो पैसे कमाने के लिए बोंदिता की बेटी का इस्तेमाल करती है। जो बाद में कहानी सामने आएगा।'

End of Feed