41 साल की उम्र में मां बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, शादी के 10 साल बाद देंगी गुड न्यूज

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya News: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अब माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों का पहला बच्चा होने वाला है। इस खबर से फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya News: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट हैं। साल 2016 में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक ने शादी की थी। दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। इस बीच दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है कि फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में...

Divyanka and Vivek expecting their first child

pic credit- instagram

मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी

ईटाइम्स (ETimes) की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अब माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों का पहला बच्चा होने वाला है, जिसकी खबर से उनके परिवार और करीबी दोस्त बहुत खुश हैं। शादी के करीब एक दशक बाद अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, परिवार बहुत उत्साहित है और बच्चे के आने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिव्यांका और विवेक ने हमेशा अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखा है, इस खास मौके पर वे अपनों के साथ शांति से इस खुशी को जी रहे हैं। जल्द ही उनका बेबी शावर भी होने वाला है। यह छोटी-सी खुशी की पार्टी टीवी इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों और परिवार के साथ होगी। अब पैरेंटहुड में कदम रखने के साथ दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जिंदगी का एक नया और खूबसूरत चैप्टर शुरू होने वाला है।

End of Feed