तलाक के 10 साल बाद राजीव पॉल ने की दूसरी शादी, कभी डेलनाज ईरानी संग की थी लव मैरिज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 12:27 PM IST

Rajev Paul ties knot for second time: करवा चौथ के एक दिन बाद राजीव ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर शेयर की है कि वो फिर से सात फेरे ले चुके हैं। हालांकि राजीव पॉल ने न तो अपनी पत्नी का चेहरा दिखाया है।

Rajev Paul Wedding second time: टीवी अभिनेता राजीव पॉल अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। डेलनाज ईरानी के एक्स हसबैंड राजीव पॉल ने अब फिर से शादी के बंधन में बंध गए हैं। करवा चौथ के एक दिन बाद राजीव ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर शेयर की है कि वो फिर से सात फेरे ले चुके हैं। हालांकि राजीव पॉल ने न तो अपनी पत्नी का चेहरा दिखाया है और न ही फिलहाल उनका नाम बताया है। तस्वीर में राजीव के सामने उनकी दुल्हन खड़ी दिख रही है लेकिन किसी को उनका चेहरा नहीं दिख रहा है।

rajeev paul and delnaaz irani

rajeev paul and delnaaz irani

राजीव पॉल ने इस मौके पर क्रीम कलर का एथनिक आउटफिट और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी। उनकी पत्नी ने भी क्रीम लहंगा पहना था और दुपट्टे से अपना सिर ढका हुआ था। तस्वीर को विवाह स्थल पर क्लिक किया गया था, जो फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजी थी।

End of Feed