नमिश तनेजा कर रहे TV पर कमबैक, नए सीरियल मैत्री में निभा रहे दमदार रोल

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 7, 2023, 07:05 PM IST

Namish Taneja Comeback on Tv : नमिश तनेजा को 'एक नई पहचान', 'विद्या', 'ऐ मेरे हमसफर', 'बिग बॉस 13' और कई अन्य के लिए जाना जाता है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने बताया- जब मैंने चरित्र के बारे में सुना, तो मैंने एक सेकंड के लिए भी नहीं सोचा और तुरंत इसे लेने का फैसला किया।'

Namish Taneja Comeback on Tv with new Serial Maitree: 'प्यार तूने क्या किया' के अभिनेता नमिश तनेजा के फैन्स के लिए खुशखबरी है। एक्टर नमिश तनेजा अब छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं, उनको आगामी शो 'मैत्री' में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। उन्होंने एक साल के अंतराल के बाद एक टीवी शो करने और पर्दे पर वापसी करने का फैसला किया है। शो में उनको एक वकील की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह अपने किरदार से इतने अच्छे से जुड़े हैं कि उन्हें काल्पनिक नाटक को स्वीकार करने में ज्यादा समय नहीं लगा।

Namish taneja

Namish taneja

आखिरी शो 'ऐ मेरे हमसफर' के बाद छोटे पर्दे पर वापसी के बारे में बात करते हुए नमिश तनेजा ने बताया- 'मैं लगभग एक साल बाद मुख्य भूमिका के बाद टेलीविजन पर वापसी कर रहा हूं, लेकिन इस बार पूरी तरह से अलग अवतार में। मैं इस भूमिका को निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। आशीष की भूमिका में, वह सिद्धांतों के व्यक्ति हैं जो पेशे से एक सफल वकील हैं और इसे जरूरतमंदों की मदद करने के तरीके के रूप में मानते हैं।'

End of Feed