Tunisha Sharma Suicide Case: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) आत्महत्या मामले में लगातार नए खुलासे किए जा रहा है। एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर को अपने को-स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान के मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस ने शीजान खान को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए हिरासत में ले लिया है। तुनिषा के परिवार ने शीजान खान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में अब शीजान खान का परिवार और तुनिषा शर्मा का परिवार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच तुनिषा के मामा पवन कुमार (Pawan Kumar) ने अब शीजान खान के परिवार पर एक और बड़ा आरोप लगाया है। पवन कुमार ने कहा है कि खुद तुनिषा ने अपनी मां को यह बात बताई है कि शीजान का परिवार उसका धर्म परिवर्तन करवाना चाहता है।
Tunisha Sharma and her Uncle Pawan Kumar
तुनिषा ने कही थी धर्म परिवर्तन वाली बात
पवन कुमार ने दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'शीजान का परिवार तुनिषा का धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था। खुद तुनिषा ने यह बात अपनी मां को बताई थी। सिर्फ हमने ही नहीं बल्कि तुनिषा के साथ सेट पर काम करने वाले लोगों उसके दोस्तों और घर में काम करने वाले लोगों ने भी इस बात को महसूस किया कि शीजान के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद तुनिषा के व्यवहार में लगातार बदलाव आ रहा था। पुलिस को भी हमने इस बारे में बता दिया है वह भी केस की हर एंगल से जांच कर रहे हैं।'
शीजान के परिवार ने लगाए कई आरोप
इस बीच शीजान खान की मां और बहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने तुनिषा के परिवार के कई सवालों का जवाब दिया वहीं खुद तुनिषा की मां और उनके अंकल पर भी कई आरोप लगाए हैं। शीजान खान के परिवार का मानना है कि तुनिषा की मां और उसके अंकल उसकी लाइफ कंट्रोल करना चाहते थे, जिससे तुनिषा काफी परेशान थी।
