तुनिशा शर्मा की मां को 2 बार हॉस्पिटल में कराया एडमिट, बेटी की मौत के बाद रोज खा रहीं नींद की गोलियां

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 7, 2023, 03:16 PM IST

Tunisha Sharma mother Vanita Sharma health is not well: तुनिशा की मौत के बाद से उनकी मां वनिता शर्मा का स्वास्थ्य बहुत खराब स्वास्थ्य हो रहा है। ईटाइम्स टीवी से विशेष रूप से बात करते हुए, तुनिशा के मैटरनल चाचा पवन शर्मा ने बताया, 'मेरी बहन अभी भी पूछती रहती है क्या सेट से घर आने के लिए तुनिशा निकल आई है? क्या पैकअप हुआ है?'

tunisha sharma mother admitted twice in hospital: 'अली बाबा: दास्तन-ए-काबुल' टीवी सीरियल की एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा अब हमारे बीच नहीं हैं। तुनिशा शर्मा की आत्महत्या के बाद बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था। अब वासई सत्र अदालत द्वारा शीजान खान के 70 दिन जेल में बिताने के बाद आखिरकार उनको जमानत दे दी गई है। उन्हें तुनिशा शर्मा के कथित सुसाइड केस में गिरफ्तार किया गया था। एक्ट्रेस की मां ने एक्टर पर केस किया था और उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था। अब खबर आ रही है कि तुनिशा शर्मा की मां वनिता शर्मा की तबीयत ठीक नहीं हैं।

tunisha sharma mother

तुनिशा की मौत के बाद से उनकी मां वनिता शर्मा का स्वास्थ्य बहुत खराब स्वास्थ्य हो रहा है। ईटाइम्स टीवी से विशेष रूप से बात करते हुए, तुनिशा के मैटरनल चाचा पवन शर्मा ने बताया, 'मेरी बहन अभी भी पूछती रहती है क्या सेट से घर आने के लिए तुनिशा निकल आई है? क्या पैकअप हुआ है? दो बार उसे हाईपर टेंशन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहली बार, डॉक्टरों ने उसे एक दिन के बाद घर जाने दिया। लेकिन घर वापस आने के बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उसे फिर से भर्ती करना पड़ा। कल भी वह ड्रिप पर घर में थीर। उसे हर रात दो नींद की गोलियां लेनी होती हैं। हम उसकी हालत को लेकर बहुत डरे हुए हैं।'

End of Feed