Tunisha Sharma Last Rite: बॉलीवुड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) का आज 27 दिसंबर को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। तुनिषा आज पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। दिवंगत एक्ट्रेस के परिवार ने सभी रीति रिवाजों के साथ एक्ट्रेस को अलविदा कह दिया है। महज 20 साल की उम्र में तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया है। बीते शनिवार 24 दिसंबर को तुनिषा ने अपने मेकअप रूम में आत्महत्या कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिसके साथ ही पोस्टमार्टम के बाद आज तुनिषा के घर वालों को एक्ट्रेस की बॉडी सौंपी दी गई थी। परिवार ने पहले ही सूचना कर दी थी, कि तुनिषा का अंतिम संस्कार आज 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे किए जाएंगा, हालांकि तुनिषा का अंतिम संस्कार कुछ देरी के साथ पूरा किया गया।
Tunisha Last Rites
पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिषा शर्मा
दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के परिवार ने हिन्दू रीति रिवाजों के साथ एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस बीच तुनिषा की मां के साथ ही पूरे परिवार की आंखे नम हो गई हैं। तुनिषा का इस तरह 20 साल की उम्र में दुनिया को छोड़कर चले जाना परिवार के साथ ही पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़े शॉक की तरह है। इस बीच तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। शीजान खान से लम्बी पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे किए जा चुके हैं। शीजान ने पुलिस को बताया है कि धर्म और उम्र की वजह से दोनों से अलग होने का फैसला किया था। हालांकि तुनिषा इस फैंसले से काफी नाखुश थीं।
परिवार ने शीजान पर लगाए आरोप
एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के परिवार का मानना है कि शीजान खान ने ही तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाया है। इस बीच तनुषा की मां से लेकर उनके चाचा तक ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच पुलिस ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस की मौत का कारण आत्महत्या ही है।
