Tunisha Sharma Death: बॉयफ्रेंड शीजान खान की मां ने तुनिषा शर्मा केस में तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो मेरी भी बेटी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 26, 2022, 10:57 AM IST

Tunisha Sharma Suicide Case: अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के आत्महत्या मामले में अब बयानों का सिलसिला तेज हो गया है। एक्ट्रेस के सुसाइड केस में बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिसके बाद अब शीजान की मां का बयान भी सामने आया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में बोली बॉयफ्रेंड की मां।
  • शीजान खान की मां ने पुलिस पर जताया पूरा भरोसा।
  • तुनिषा आत्महत्या मामले में पूरा शक शीजान खान पर है।

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की आत्महत्या ने सभी को हैरान कर दिया है। सिर्फ 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी को खत्न करने का फैसला किया और खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकी तुनिषा ने 24 दिसंबर को अपने मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली। तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में अब बयानों का सिलसिला तेज हो गया है पुलिस भी फुल एक्शन में नजर आ रही है। एक्ट्रेस के सुसाइड केस में फिलहाल बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिसके बाद अब शीजान की मां का बयान भी सामने आया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले में उनका क्या कहना है।

Tunisha Sharma and Sheezan Khan

Tunisha Sharma and Sheezan Khan

'वो मेरी बेटी की तरह थी'

तुनिषा के बारे में बात करते हुए शीजान की मां ने एबीपी न्यूज को बताया, 'तुनिषा बहुत प्यारी बच्ची थी। इससे ज्यादा और कुछ फिलहाल मैं नहीं कह सकूंगी। वो मेरी भी बच्ची की तरह ही थी। इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है और मेरा बेटी शीजान भी पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है। यह एक बड़ा मामला है, सच सभी के सामने आकर ही रहेगा।' तुनिषा की आत्महत्या मामले में सोशल मीडिया पर हर कोई शीजान खान को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है हालांकि फिलहाल पुलिस की तरह से ऐसा कोई खुलासा नहीं किया गया है।

End of Feed