TRP: सास-बहू शोज का टॉप-5 में चल रहा सिक्का, क्या बिग बॉस-16 दे पाएगा अनुपमा को टक्कर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 05:46 PM IST

TRP week 38 report tv serial and reality show: 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है और अनुपमा ने फिर से चार्ट में टॉप किया है जबकि टॉप-5 लिस्ट से सभी रियलिटी शोज का सफाया है। जानिए कौन हैं बीते सप्ताह 38 के टीआरपी के मामले में टॉप-5 टीवी शोज।

KEY HIGHLIGHTS
अनुपमा एक बार फिर चार्ट में शीर्ष पर है।
गुम है किसी के प्यार में इस हफ्ते दूसरे नंबर पर है।
जानें इस हफ्ते के टॉप-5 टीवी शोज।

TRP Rating Week 38 TV Serial and Reality Show: 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है और अनुपमा ने फिर से चार्ट में टॉप किया है जबकि टॉप-5 लिस्ट से सभी रियलिटी शोज का सफाया है। अगले हफ्ते से बिग बॉस 16 शुरू हो रहा है ऐसे में टीआरपी चार्ट में जगह बनाने के लिए मेकर्स पर अभी से काफी प्रेशर होने वाला है। क्योंकि टॉप-5 में सिर्फ और सिर्फ सास-बहू ड्रामा शोज का ही बोलबाला है। कुछ टीवी शो की रेटिंग में गिरावट देखी गई है, जबकि कुछ की टीआरपी में भारी उछाल आया है। जानिए कौन हैं बीते सप्ताह 38 के टीआरपी के मामले में टॉप-5 टीवी शोज।

TRP Report

TRP Report

अनुपमा(Anupamaa)

रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना, मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे अभिनीत अनुपमा एक बार फिर चार्ट में शीर्ष पर है। ये टीवी शो टीआरपी के मामले में अक्सर ही टॉप पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाता है। इसी वजह शो की कहानी है, स्टोरी में हो रहे लगातार बदलाव और दिलचस्प ट्विस्ट इसे मजेदार बना रहे हैं। साथ ही शाह परिवार में किंजल और परितोष के बीच हो रहा ड्रामा अनुपमा की कहानी में खूब उतार चढ़ाव के साथ दर्शकों को सीरियल से बांधकर रखे है।

End of Feed