TMKOC: 'तारक मेहता...' छोड़ चुके सितारों पर छलका असित मोदी का दर्द, कहा-"17 साल तक सबको साथ लेकर चलना..."

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 सालों से टीवी पर राज कर रहा है। फैंस इस शो को देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इस शो में कई ऐसे सितारें हैं जो इस शो में अभी तक बने हुए हैं। हाल ही में आसित मोदी ने इस शो को लेकर बातें कही है। आइए जानते है कि आसित मोदी ने क्या कहा है।

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों का सबसे ज्यादा पसंद किए जाना वाला शो है। फैंस इस शो को आज भी देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। जिस कारण ये शो टीआरपी लिस्ट पर अपनी जगह बनाए रखता है। कुछ सितारे इस शो पर पिछले 17 सालों से बने हुए हैं, लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो शो छोड़कर चले गए। हाल ही में इस शो के प्रोड्यूसर असित कुमार ने इस बारे में खुलकर बातें की है। साथ ही बताया है कि उन्हें किन चीजों से बुरा लगा है। आइए जानते हैं कि आसित मोदी ने क्या कहा है।

TMKOC

TMKOC

हाल ही में एक इंटरव्यू में असित कुमार मोदी ने कहा-"जब भी कोई स्टार शो छोड़ता है, तो उन्हें दुख होता है, लेकिन दर्शकों को एक्टर के शो छोड़ने के फ़ैसले का सम्मान करना चाहिए। असित मोदी ने पुराने सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह को लेकर भी बात कही। आसित मोदी ने कहा वह एक्टर TMKOC के सितारों को याद करते हैं। निर्माता ने कहा, "हम सभी ने एक साथ शुरुआत की, और जब आप किसी के साथ इतने लंबे समय तक काम करते हैं और वे छोड़ देते हैं, तो दुख होता है।

End of Feed