Times Now NavBharat Year Ender 2023: टीवी सीरियल आए दिन एक दूसरे को अपनी जबरदस्त कहानी के चलते टक्कर देते हुए नजर आते हैं। ऐसे में कहानी के ट्विस्ट और टर्न्स से मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों का भी खूब एंटरटेनमेंट हुआ। जहां एक तरह इस साल अनुपमा की कहानी में नए मोड़ आए। वहीं दूसरी तरह लीप के बाद भी गुम है किसी के प्यार ने दर्शकों को बांधे रखा। तो चलिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में आज हम बताएंगे 2023 के सबसे पसंदीदा शोज के नाम।
अनुपमा (Anupama)
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा के ट्विस्ट और टर्न्स ने इस शो को हर बार टीआरपी हो या लोगों एक दिल सभी में टॉप पर रखा। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की रोमांटिक जोड़ी ने सभी को दीवाना बना लिया।
गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)
सीरियल गुम है किसी के प्यार में इसी साल लीप आया, कहानी में नए किरदारों की एंट्री भी हुई। लेकिन तब भी ईशान और सवि की जोड़ी ने शो को साल का सबसे पसंदीदा शो बना दिया।
शिव शक्ति - तप त्याग तांडव ( shiv Shakti - Tap Tyaag Taandav)
कलर्स टीवी का शो शिव शक्ति - तप त्याग तांडव की कहानी को लोगों ने इस साल बार-बार देखा। टीआरपी समेत लोगो ने इस सीरियल को सबसे आगे रखा।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)
असित मोदी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सभी इस साल भी दया बेन का इंतजार करते रह गए। लेकिन सीरियल ने इस साल भी लोगो के दिलों पर राज करना नहीं भूला।
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
राजन शाही डायरेक्टेड सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस साल कई नए-नए मोड़ देखने को मिली। इन दिनों सीरियल में लीप आ गया है, एक बार फिर नयी जोड़ी नजर आ रही है।
