The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा से मिलकर गदगद हुए ब्रेट ली, कॉमेडियन से किया ये खास वादा

Brett Lee enjoyed with Kapil Sharma: ऑस्ट्रेलियन बॉलर ब्रेट ली जल्द कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में दिखाई देंगे। कपिल शर्मा के साथ शूटिंग करने के बाद ब्रेट ली ने ट्वीट किया है और कहा है कि उन्होंने कपिल शर्मा को सिडनी बियर पिलाने का वादा किया है।

Brett Lee enjoyed with Kapil Sharma: टीवी इंडस्ट्री की नम्बर 1 कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में जल्द ही ब्रेट ली नजर आएंगे। ब्रेट ली ने कपिल शर्मा के साथ शूटिंग करने के बाद सोशल मीडिया पर प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें कपिल शर्मा के साथ शूटिंग करके काफी मजा आया है। कपिल शर्मा की उपस्थिति ने ब्रेट ली के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी। कपिल शर्मा ने ब्रेट ली के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है कि उन्हें भी काफी मजा आया है। कपिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मुझे भी आपके साथ काम करके काफी मजा आया सर। मुझे आपका मजाक पसंद आया और आपकी वजह से हमें मजेदार शो मिला है। मेरी तरफ से आपको बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं।'

Brett Lee Kapil Sharma

Brett Lee Kapil Sharma

ब्रेट ली ने कपिल शर्मा से किया खास वादा

कपिल शर्मा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए ब्रेट ली ने कहा है कि वो जब अगली बार कपिल से मिलेंगे, तो अपना वादा पूरा करेंगे। ब्रेट ली के ट्वीट के अनुसार, 'मैं तुमसे जल्द मिलता हूं। और जैसा मैंने वादा किया है मैं तुम्हें सिडनी बियर भी पिलाऊंगा।'

End of Feed