The 50 के लिए इस मशहूर यू-ट्यूबर के नाम पर लगी मुहर, एल्विश यादव से है बेहद गहरा नाता

This Popular Youtuber Confirm For The 50: टीवी पर जल्द ही 'द 50' की धाकड़ एंट्री होने वाली है। इस रियलिटी शो के लिए अभी तक बहुत से नामी सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब एक यू-ट्यूबर के नाम पर भी 'द 50' के लिए मुहर लगी है।

This Popular Youtuber Confirm For The 50: टीवी पर जल्द ही 'द 50' की धांसू एंट्री होने वाली है। 'द 50' का महल और गेम प्लान देखकर लोगों की एक्साइटमेंट अभी से सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में 'द 50' का ऐलान हुआ था। वहीं अभी तक कई नामी सितारों के नाम 'द 50' के लिए कंफर्म हो चुके हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। 'द 50' (The 50) के लिए सिर्फ टीवी ही नहीं कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को भी कंफर्म किया जा चुका है। वहीं अब एक यू-ट्यूबर का नाम 'द 50' के लिए सामने आया है। इस यू-ट्यूबर ने पहले भी एक रियलिटी शो में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। साथ ही इसका एल्विश यादव से भी गहरा नाता है।

the 50 (1)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'द 50' (The 50) के लिए कंफर्म किया गया ये यू-ट्यूबर कोई और नहीं बल्कि लवकेश कटारिया हैं, जो पहले भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' में रहते हुए खूब लाइमलाइट बटोर चुके हैं। लवकेश कटारिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह लायन के महल में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 'द 50' को लेकर लवकेश कटारिया ने कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह टिकट को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए लवकेश कटारिया ने कैप्शन में लिखा, "शेर का न्योता तो आना ही था। 'द 50' के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।"

End of Feed