The 50 Ridhima Pandit Sends Legal Notice To Vanshaj Singh: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' में कंटेस्टेंट्स की गेम ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन गेम के साथ-साथ कई बार कंटेस्टेंट्स अपने झगड़े के लिए भी चर्चा में रहे। 'द 50' में बहुत से कलाकारों को एक-दूजे से भिड़ते देखा गया। इस लिस्ट में रिद्धिमा पंडित और यू-ट्यूबर वंशज सिंह का नाम भी शामिल है। 'द 50' में रिद्धिमा पंडित और वंशज सिंह के बीच पहले भी काफी झगड़ा हुआ था, जिसमें वंशज पर एक्ट्रेस से बुरा बर्ताव करने का आरोप लगा था। वहीं वंशज ने भी गेम के बीच रिद्धिमा पंडित को 'आंटी' कहा था। लेकिन 'द 50' के बाद भी रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) और वंशज सिंह का झगड़ा जारी रहा। वहीं अब एक्ट्रेस ने यू-ट्यूबर को लीगल नोटिस भेजा है, साथ ही उनपर ऑनलाइन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, रिद्धिमा पंडित और वंशज सिंह की तकरार तब और बढ़ गई, जब यू-ट्यूबर के इंस्टाग्राम पोस्ट में ऑनलाइन उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी व लगाकार भद्दे मैसेज शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि रिद्धिमा पंडित के परिवार को भी इस मामले में घसीटा गया। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी लीगल टीम द्वारा वंशज सिंह को एक नोटिस जारी किया है, साथ ही साइबर पुलिस से ऑनलाइन धमकी व उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। रिद्धिमा पंडित की टीम ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "हां ये बात सच है कि हमने वंशज सिंह के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
फोटो क्रेडिट- वंशज सिंह इंस्टाग्राम
बता दें कि रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) द्वारा लीगल नोटिस भेजने के बाद वंशज सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की। उन्होंने चैट की झलक साझा करते हुए लिखा, "वो मुझे कभी भी चुप नहीं करा सकते और न ही कर पाएंगे। मैं अपने लिए और अपने लोगों के लिए बोलूंगा। चलो एक बार तुम सब मिलकर कोशिश भी कर लो।"
