The 50: खानजादी ने हदें पार कर नेहल चुडासमा पर किया बेहूदा कमेंट, बेबिका धुर्वे ने भी सरनेम का उड़ाया मजाक

The 50 Khanzaadi Body shamed Nehal Chudasama: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में लेकिन कंटेस्टेंट्स का झगड़ा बढ़ता जी रहा है। एक टास्क के बीच खानजादी ने नेहल चुडासमा पर भद्दा कमेंट किया। वहीं बेबिका धुर्वे ने भी उनके सरनेम का मजाक बना दिया।

The 50 Khanzaadi Body shamed Nehal Chudasama: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'द 50' में आए दिन कंटेस्टेंट्स को दिलचस्प टास्क मिल रहे हैं, जिसे पूरा कर उन्हें अपने फैंस के लिए पैसे जुटाने हैं। 'द 50' में लेकिन टास्क के बीच ही कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर गहमा-गहमी भी देखने को मिलती है। जहां रजत दलाल-दिग्विजय सिंह राठी के बीच लड़ाई हुई तो वहीं सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच भी जमकर बवाल हुआ। लेकिन ये मामला यहीं पर खत्म नहीं होता है। 'द 50' (The 50) में खानजादी ने भी हदें पार करते हुए नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) पर भद्दा कमेंट किया। वहीं दूसरी ओर बेबिका धुर्वे ने इस झगड़े में कूदते हुए नेहल चुडासमा के सरनेम का मजाक बनाया।

End of Feed