The 50 की फिनाले डेट आई सामने, जीत के लिए दांव खेलेंगे प्रिंस नरूला सहित ये 20 कंटेस्टेंट्स

The 50 Finale Date Reveal, These 20 Contestants To Enter In Finale Race: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'द 50' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। वहीं अब शो की फिनाले डेट भी सामने आ चुकी है।

The 50 Finale Date Reveal, These 20 Contestants To Enter In Finale Race: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'द 50' में आए दिन कंटेस्टेंट्स को दिलचस्प टास्क मिलते हैं, जिन्हें पूरा करके उन्हें अपने फैंस के लिए पैसे इकट्ठे करने पड़ते हैं। यूं तो अभी तक शो से कई कंटेस्टेंट्स का पत्ता भी कट चुका है, जिकना जीत का सपना इस शो में भी अधूरा रह गया। लेकिन इन सबसे इतर 'द 50' (The 50) अब अपने फिनाले के लिए पूरी तरह से तैयार है। खास बात तो यह है कि लायन के इस शो की फिनाले डेट भी सामने आ चुकी है। वहीं बताया जा रहा है कि करीब 20 कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस का हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं।

the 50 finale

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, इंस्टाग्राम

End of Feed