The 50 Divya Agarwal Team Slams Bhavya Singh Claims: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल हाल ही में काफी चर्चा में आ गई हैं। 'द 50' में दिव्या अग्रवाल संग तकरार के बाद कंटेस्टेंट भव्या सिंह ने उनके खिलाफ कई बातें कही थीं। भव्या सिंह ने ये भी दावा किया था कि दिव्या अग्रवाल अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहती हैं। साथ ही भव्या सिंह (Bhavya Singh) का कहना था कि अब पता चला कि लोग इसे 'गोल्ड डिगर' क्यों कहते हैं। लेकिन भव्या सिंह द्वारा किये गए इन दावों पर अब दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) की टीम ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने भव्या सिंह को फटकार लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस की टीम का कहना है कि गेम के बीच किसी की निजी जिंदगी को घसीटना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: The 50: पति अपूर्वा पडगांवकर से अलग रहती हैं Divya Agarwal, पोल खोलते हुए भव्या- भीख मांगती है लोगों से...
दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) की टीम ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर बयान जारी किया। इस बयान में लिखा नजर आया, "ये उस मुद्दे से जुड़ा है जो 'द 50' के बीती रात आए एपिसोड में हुआ था। जो भी कहा गया और किया गया वो पूरी तरह से गलत था। बार-बार कहना कि मैं कुछ नहीं कहूंगी और फिर लगातार निराधार चीजें बोलना, बगैर किसी सच्चाई के निजी नैरेटिव बनाना। ये कभी भी पर्सनल जंग का मैदान नहीं होने वाला था, बल्कि ये गेम मजबूती, रणनीति और दिमाग को जांचने के लिए तैयार किया गया था। लेकिन किसी की निजी जिंदगी को ऐसे घसीटना उस इंसान को ही दर्शाता है जिसने ये सब किया है। दिव्या हमेशा गरिमा, ईमानदारी, सच्ची दोस्ती के लिए खड़ी रही है और जो उसे अच्छे से जानते हैं उन्हें पता है कि दिव्या कहां है।"
फोटो क्रेडिट- दिव्या अग्रवाल इंस्टाग्राम
भव्या सिंह (Bhavya Singh) ने 'द 50' में दिव्या अग्रवाल को लेकर ये भी कहा था कि वह मुंबई में रहकर लोगों से भीख मांगती हैं कि मुझसे मिल लो, मेरे घर आ जाओ। उनके इस दावे पर भी पलटवार करते हुए एक्ट्रेस की टीम ने लिखा, "उनका लोगों को बुलाना केवल उनके वेलकमिंग नेचर को दर्शाता है। वो लोगों से मिलना, उनसे जुड़ा और उन्हें घर जैसा महसूस कराना पसंद करती हैं। लेकिन इसे अकेलेपन का नैरेटिव बनाकर पेश करना न केवल गलत है, बल्कि बहुत बुरा भी है। इस तरह की अटकलें बनाना और दूसरों को भी इसी नजरिये से देखने पर मजबूर करना नैरेटिव के पीछे की सोच को बताता है। दिव्या को नीचा दिखाने की कोशिश कभी भी ताकत और ग्रेस को बयान नहीं कर पाएगी। आप जब बिना तथ्य किसी के बारे में बोलते हैं तो आप उसको नहीं बल्कि खुद को एक्सपोज करते हैं।"
